ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

खदान में भरे पानी में डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत सांप के काटने से भी गई एक बच्चे की जान

उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम पानबिहार में खदान में भरे पानी में डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। स्कूल से आने के बाद खेलने के लिए चला गया था। देर शाम तक वह वापस नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर ही है।

पुलिस ने बताया कि पानबिहार निवासी अर्जुन भाटी का पुत्र अरुण उम्र 8 वर्ष गांव में ही स्कूल में कक्षा पहली का छात्र था। मंगलवार को वह करीब 12 बजे स्कूल से घर आया था। इसके बाद वह खेलने के लिए गांव में चला गया था। देर शाम तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की थी।

कुछ बच्चों ने स्वजन को बताया कि अरुण खदान की ओर गया था। परिवार के लोग वहां पहुंचे तो खदान के किनारे उसकी चप्पल व कपड़े पड़े हुए थे। ग्रामीणों ने खदान में भरे पानी में बालक की तलाश की तो उसका शव मिल गया। घटना से पूरा गांव गमगीन हो गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। पुलिस का कहना है कि बालक खेलते समय नहाने के लिए पानी में उतर गया होगा, जहां उसकी डूबने से मौत हो गई। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

तीन साल के मासूम की सांप के काटने से मौत

कानीपुरा में रहने वाले तीन साल के मासूम को घर में सोने के दौरान तीन दिन पूर्व सांप ने काट लिया था। उपचार के लिए उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां उसकी मौत हो गई। चिमनगंज पुलिस ने बताया कि चंदन पुत्र हरि उम्र 3 वर्ष निवासी कानीपुरा तीन दिन पूर्व घर में सो रहा था। उसी दौरान उसे सांप ने काट लिया था। गंभीर हालत में स्वजन ने उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Related Articles

Back to top button