ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

1 जुलाई से बंद होगी खदानें रेत फिर होगी महंगी डेढ़ माह में बढ़ी इतनी कीमत

भोपाल । एक जुलाई से प्रदेश की सभी रेत खदानें तीन माह के लिए बंद हो जाएंगी। इसके साथ ही एक बार फिर रेत महंगी हो जाएगी। लोगों को एक डंपर रेत (650 से 700 घनफीट) पर आठ से दस हजार रुपये अधिक खर्च करने पड़ सकते हैं। वर्तमान में एक डंपर रेत 43 से 45 हजार रुपये में मिल रही है।

ठेकेदार भंडारण में लगे

उधर रेत ठेकेदार वर्षा के मौसम को देखते हुए भंडारण में व्यस्त हैं। उनकी इस बार ज्यादा रेत का भंडारण करने की कोशिश है, क्योंकि उनका ठेका भी खत्म होने वाला है। यदि पर्यावरणीय और उत्खनन अनुमति लेने में देरी हुई तो नए ठेकेदार अक्टूबर में उत्खनन शुरू नहीं कर पाएंगे। ऐसे में अभी भंडारित की गई रेत ही बिकेगी।

अनुमतियां लेकर ही ठेके देगी सरकार

नई रेत नीति अक्टूबर से लागू की जा रही है। इसमें प्रविधान किया गया है कि अब पर्यावरण, उत्खनन सहित अन्य सभी अनुमतियां लेकर ही खदानें ठेकेदारों को सौंपी जाएंगी। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि पिछली बार के अनुभव खराब रहे हैं। ठेकेदार दो-दो साल भटकने के बाद भी अनुमतियां नहीं ला पाए। इसलिए कुछ ने खदानें छोड़ दीं, तो कुछ के ठेके रायल्टी की राशि नियमित जमा न करने के कारण निरस्त कर दिए गए।

Related Articles

Back to top button