ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

बुध का सिंह राशि में प्रवेश मिथुन सिंह तुला व धनु राशि के जातकों की बदलेंगे किस्मत

ग्वालियर: बुद्धि और तर्क के कारक गृह बुद्ध जब राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका असर 12 राशियों के जातकों के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से अवश्य पड़ता है। ग्रहों के राजकुमार बुद्ध मंगलवार की सुबह 4:26 पर सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करने वाले हैं, जहां पर वह अक्टूबर तक रहेंगे। उसके बाद स्वयं की कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुद्ध के सिंह राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों के स्वास्थ्य व आर्थिक स्थिति पर अच्छा असर पड़ेगा। बुद्ध का इन चार राशियों पर काफी शुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं यह चार राशियां कौन सी हैं, जिनके जीवन में परिवर्तन होने जा रहा है।

मिथुन राशि

बुध का सिंह राशि में प्रवेश मिथुन राशि के जातकों के तीसरे भाव में होगा, जिससे लक्ष्य प्राप्ति में सफलता प्राप्त करेंगे। जीवन में कई बदलाव हो सकते हैं। कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। करियर की दृष्टि से भी बुध का गोचर लाभकारी है, विदेश में नौकरी का सपना पूर्ण हो सकता है। व्यापार में सफलता शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

बुध का गोचर इस राशि के प्रथम भाव में होगा। इस राशि के जातकों को अपार सफलता के साथ उनकी हर इच्छा पूरी हो सकती है। लंबे समय से बिजनेस खोलने की योजना बना रहे लोगों को सफलता मिल सकती है, वहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। खर्चा थोड़ा अधिक हो सकता है, स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि

बुध ग्रह का सिंह राशि में गोचर इस राशि के ग्यारहवें भाव में होगा। तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विदेश में नौकरी के अवसर बढ़ेंगे। व्यापार में धन लाभ व आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है। करियर में कड़ी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि

इस राशि के जातकों के लिए सप्तम एवं दशम भाव का स्वामी है, एवं नवम में स्थित है। उपरोक्त तथ्यों से यह जातक कड़ी मेहनत और भाग्य के माध्यम से संतुष्टि प्राप्त करने का लक्ष्य रखे होंगे। बिजनेस के संबंध में नए अवसर मिलने की संभावना है। नौकरी के संबंध में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कुछ लोगों को नौकरी बदलने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ अच्छी प्रतिस्पर्धा करने और जीत का फार्मूला विकसित करने में सक्षम होंगे ।

Related Articles

Back to top button