ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
दिल्ली NCR

‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने सभी असामाजिक तत्वों को एक साथ ला दिया: भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली| भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के माध्यम से सभी असामाजिक तत्वों को एक साथ लाए। भाजपा नेताओं के बलिदान के कारण ही राहुल गांधी राष्ट्रीय ध्वज फहरा सके।

राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, त्रिवेदी ने यात्रा में भाग लेने वाले कई लोगों का उल्लेख किया और उनकी साख पर सवाल उठाया। उनमें से अधिकांश पदयात्रा के विभिन्न हिस्सों में गांधी के साथ चले थे।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा, यह राजनीति से प्रेरित यात्रा थी। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केरल की सड़कों पर बीफ पार्टी का आयोजन किया, अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी पादरी जॉर्ज पोनिया से भी मिले, जिसने भारत की भूमि को अपवित्र करार दिया था।

उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के सह-यात्रियों में कन्हैया कुमार शामिल थे, जो टुकड़े टुकड़े गिरोह से जुड़े थे, और दिग्विजय सिंह जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे। इन नफरत के सौदागरों के साथ राहुल गांधी कौन सी मोहब्बत का अभियान चला रहे थे।

7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सोमवार को श्रीनगर में संपन्न हुई।

Related Articles

Back to top button