ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
दिल्ली NCR

दिल्ली में दिनदहाड़े महिला डॉक्टर पर हमला, चाकू से गोदकर किया लहुलुहान, आरोपी फरार

राजौरी गार्डन के टैगौर गार्डन एक्सटेंशन में एक महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला किया गया। अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस डॉक्टर के पति और परिवार वालों से पूछताछ कर जांच कर रही है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में महिला डॉक्टर संगय भूटिया (40 साल) का ग्राउंड फ्लोर पर क्लीनिक और ऊपर घर है। शनिवार दोपहर एक शख्स उनके क्लीनिक पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया। अपने बचाव में वो सीढ़ियों से उपर तरफ भागीं। मगर हमलावर ने उन पर चाकू से कई वार किए और फरार हो गया।

हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डॉक्टर परिवार के साथ टैगोर गार्डन इलाके में रहती हैं। वह जिस इमारत में रहती हैं, उसी में हेयर एंड सेंसेस नाम से क्लीनिक चलाती हैं। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4:30 बजे महिला डॉक्टर पर चाकू से हमला करने की जानकारी मिली। पुलिस पहुंची तो पता चला कि परिजन महिला को अस्पताल ले गए हैं। क्लीनिक की सीढि़यों पर खून बिखरा देख फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए।

इस मामले में थाना राजौरी गार्डन की ओर से बताया गया कि डॉ. भूटिया के क्लीनिक में दोपहर में एक व्यक्ति आया। उनसे उन पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है।

इसी महीने दिलशाद गार्डन से पहले भी सामने आया था मामला
इसी महीने संगम विहार की गली नंबर 523 में रहने वाले युवक दिलशाद की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। उसके पिता ने बताया था कि बेटा दिलशाद घर के बाहर बैठा हुआ था। उसने 20 रुपए मांगे और घर से चला गया। उसने कहा था कि तुरंत वापस आ रहा है। करीब 7 मिनट बाद वो खून में लथपथ घर लौटा। उस पर चाकू से हमला किया गया था। करीब आठ-नौ लड़कों ने बेटे पर हमला बोला था।

Related Articles

Back to top button