ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सीधी की घटना के बाद प्रियंका और राहुल गांधी ने किए ट्वीट कही ये बात भाजपा ने बनाई जांच समिति

भोपाल। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी समाज के एक युवक के ऊपर लघुशंका करने के कृत्य को अमानवीय, घृणित और बेहद शर्मनाक बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा राज में आदिवासी हितों पर केवल कोरी बातें और दावे हो रहे हैं। आदिवासियों पर अत्याचार रोकने के लिए सरकार ठोस कदम क्यों नहीं उठाती। इसी मामले पर राहुल गांधी ने भी ट्वीट क‍िया है।

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि यह घटना संपूर्ण आदिवासी समाज का अपमान है। पीड़ित परिवार इतना डरा है कि कई दिन बाद भी पुलिस में शिकायत तक नहीं की। इसके बाद आरोपित ने पीड़ित से जबरन एक हलफनामा लिखवा लिया कि उसे इस कृत्य से कोई आपत्ति नहीं है, इस कृत्य का वीडियो फर्जी है।

आरोपित पर सख्त कार्रवाई हो : डा. गोविंद सिंह

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर बहु प्रसारित वीडियो की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित से झूठा शपथ पत्र लिखवाया गया है। इसकी भी जांच होनी चाहिए।

भाजपा ने बनाई सीधी की घटना के लिए चार सदस्यीय जांच कमेटी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सीधी की घटना अत्यंत दुर्भाग्यजनक है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दोषी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कड़ी कार्रवाही की है। भाजपा ने घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। जांच कमेटी में राज्य कोल जनजाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल के नेतृत्व में विधायक शरद कोल, विधायक अमर सिंह तथा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह शामिल हैं। जांच कमेटी घटना से जुड़े संपूर्ण तथ्यों की जांच कर संगठन को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

Related Articles

Back to top button