ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत।

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में एक परिवार के 6 लोगों की दर्दनक मौत हो गई. मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं. वहीं, इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह हादसा बलरामपुर जिले के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र उतरौला मार्ग स्थित गालिबपुर गांव के पास शनिवार सुबह हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ परिवार देवरिया जिले का रहने वाला है, जो आज सुबह नैनीताल से वापस अपने घर देवरिया जा रहे थे. तभी देवरिया मोड़ के पास उनकी तेज रफ्तार कार एक ट्रक टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में कार सभी लोगों की मौत हो गई. कार में 3 बच्चों सहित छह लोग सवार थे. वहीं, इस हादसे की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button