ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

एक्सीडेंट की खबरों के बीच एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुए शाहरुख खान सामने आया वीडियो

Shahrukh Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर बीते दिन खबरें आई थीं कि एक्टर का एक्सीडेंट हो गया था। यूएस में शूटिंग के दौरान शाहरुख एक हादसे का शिकार हो गए थे, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी थी। एक्टर की नाक की सर्जरी भी करनी पड़ी थी। शाहरुख खान को चोट लगने की खबर को सुनकर उनके फैंस काफी चिंतित थे। इसी बीच शाहरुख हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुए हैं। इस दौरान शाहरुख बिल्कुल ठीक और स्वस्थ नजर आ रहे थे। शाहरुख बुधवार सुबह गौरी खान और बेटे अबराम के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए।

एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुए शाहरुख

एयरपोर्ट से शाहरुख के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। सुबह करीब 4:30 बजे शाहरुख खान अपनी सिक्योरिटी के साथ मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। इस दौरान शाहरुख ने ब्लू कलर की स्वेटशर्ट और ब्लू डेनिम पहनी हुई थी। शाहरुख ने ब्लैक कैप भी लगा रखी थी। उनकी नाक पर किसी तरह की कोई चोट नजर नहीं आ रही थी। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स उन्हें पूरी तरह प्रोटेक्ट करते हुए चल रहे थे। शाहरुख को उनकी पत्नी गौरी खान और छोटे बेटे अबराम खान के साथ पार्किंग एरिया में देखा गया। गौरी बेटे अबराम का हाथ पकड़कर चल रही थीं।

नहीं दिखाई दी कोई चोट

इस दौरान गौरी ने भी शाहरुख से मैचिंग ब्लू मिडी ड्रेस और ब्लेजर पहना था। वहीं अबराम भी कैजुअल लुक में नजर आए। वायरल हो रहे शाहरुख के ये वीडियो देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं। शाहरुख को स्वस्थ देख फैंस ने राहत की सांस ली है। अब फैंस तरह-तरह के कमेंट कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा भगवान का शुक्र है कि शाहरुख अब ठीक हैं। वहीं कुछ और फैन शाहरुख की चोट के बारे में जानने के लिए तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button