ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

शासकीय नौकरी में सीधी भर्ती के पदों पर अब ट्रांसजेंडर को भी मिलेगी प्राथमिकता

 भाेपाल। मध्य प्रदेश शासन की नौकरी में सीधी भर्ती के पदों पर अब उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर) को भी प्राथमिकता दी जाएगी। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों प्रमुखों को पत्र जारी कर कहा है कि सीधी भर्ती के पदों में ट्रांसजेंडर को शामिल किया जाए।

राज्य शासन के दस्तावेजों में भी मांगी जाएगी जानकारी

इस बारे में प्राप्‍त जानकारी के अनुसार राज्य शासन के दस्तावेजों में जहां भी लिंग (जेंडर) की जानकारी मांगी जाएगी वहां पुरूष और महिला के अलावा अब लिंग चयन में तीसरे विकल्प में ट्रांसजेंडर का कालम भी होगा।

अब सीधी भर्ती की प्रक्रिया में मिलेगा अवसर

उल्‍लेखनीय है कि मध्य प्रदेश उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) नियम 2021 के नियम 12 रोजगार के समान अवसर के उप नियम (1) के तहत राज्य शासन द्वारा की जाने वाली सीधी भर्ती की प्रक्रिया में ट्रांसजेंडर को भी अवसर प्रदान करने का प्रविधान किया गया है

Related Articles

Back to top button