ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

बड़ा हादसा नेशनल हाइवे पर टमाटर से भरा ट्रक पलटा, दो लोग दबे, रेस्क्यू जारी

शाजापुर। जिले के नेशनल हाइवे पर जलोदा जोड़ के समीप अल टमाटर से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक के नीचे दो लोगों के दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। जिसे लेकर पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने का काम किया जा रहा है।
सुनेरा-उकावता पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर ट्रक में टमाटर भरकर इंदौर से ग्वालियर की ओर जा रहा था। ग्राम पनवाड़ी से कुछ ही दूरी पर जलोदा जोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस द्वारा ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह हादसा ट्रक ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ है।
इसके साथ ही ट्रक के नीचे 2 लोगों के दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने का काम किया जा रहा है। समाचार के लिखे जाने तक ट्रक के नीचे दबे लोगों के जीवित या मृत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button