ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

श्री दीपक सिंह ने चंबल संभाग के कमिश्नर का प्रभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (2007) बैच के अधिकारी श्री दीपक सिंह ने आज चंबल संभाग के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार संभाला। मौके पर मुरैना कलेक्टर श्री बी कार्तिकेयन पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी, सीईओ जिला पंचायत श्री रोशन कुमार सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त श्री राजेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री नरोत्तम भार्गव, नगर निगम कमिश्नर श्री संदीप कुमार जैन, उपसंचालक श्री अशोक निम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित थे।
 कमिश्नर श्री सिंह ने मौके पर अधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के बाद चंबल कार्यालय के विभिन्न कक्षों में एडीशनल कमिश्नर कार्यालय कक्ष, स्टेनो कक्ष, रीडर कक्ष, न्यायालय कक्ष, संयुक्त आयुक्त विकास उपसंचालक (पंचायत) कक्ष, रिकॉर्ड रूम कक्ष, चंबल कमिश्नर कार्यालय के स्टाफ कक्ष, एनआईसी कक्ष तथा बैठक सभाकक्ष का अवलोकन करते हुये बैठक सभाकक्ष के रिनोवेशन कराने के निर्देश संयुक्त आयुक्त विकास श्री राजेन्द्र सिंह को दिये।
 ज्ञातव्य रहे कि श्री दीपक सिंह अपर आयुक्त उच्च शिक्षा मध्यप्रदेश भोपाल तथा आयुक्त उच्च शिक्षा मध्यप्रदेश भोपाल के अंतिरिक्त प्रभार पर थे।

Related Articles

Back to top button