ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मनोरंजन

ऐसे शुरू हुई थी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी जानिए दिलचस्प किस्सा

बाॅलीवुड के सबसे फेमस कपल्स में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल अक्सर फुरसत के पल साथ बिताने के लिए वेकेशन पर निकल पड़ते हैं। जहां से वे अपने रोमांटिक तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते हैं। कई बार अर्जुन और मलाइका की शादी की खबरें सामने आ चुकी हैं। अब कपल भी पैपराजी के सामने साथ पोज देने में जरा भी नहीं शर्माते। कपल ने कई इंटरव्यू में भी एक-दूसरे के बारे में कई बातें की हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों के प्यार की शुरुआत कैसे हुई। आज हम आपको अर्जुन और मलाइका की लव स्टोरी का किस्सा बताने जा रहे हैं।

अर्जुन और मलाइका की डेटिंग

बता दें कि अर्जुन से पहले मलाइका की अरबाज के साथ शादी हुई थी। 1993 में अरबाज और मलाइका की पहली मुलाकात हुई। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को करीब पांच सालों तक डेट किया। इसके बाद मलाइका ने अरबाज के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद साल 1999 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।

हालांकि शादी के 19 साल बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। मलाइका के डिवोर्स के समय से ही ये खबरें सामने आना शुरू हो गई थीं कि मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इससे पहले अर्जुन कपूर सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता के साथ रिलेशनशिप में रह चुके थे।

मलाइका से मिलने जाते थे अर्जुन

मलाइका से मिलने के लिए अर्जुन अक्सर उनके घर जाया करते थे। मलाइका के घर जाते समय कई बार अर्जुन को पैपराजी ने स्पाॅट किया था। इस वजह से दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने खूब जोर पकड़ा था। दोनों एक साथ पार्टी में जाते थे, लेकिन वे मीडिया के सामने साथ नजर नहीं आते थे।

पहली बार मलाइका और अर्जुन के रिश्ते पर मुहर तब लगी, जब एक फैशन शो में अर्जुन और मलाइका साथ पहुंचे थे। इतना ही नहीं दोनों फ्रंट सीट पर भी बैठे थे। मलाइका और अर्जुन को अक्सर कपूर फैमिली की पार्टीज में भी साथ देखा गया था। मलाइका, अर्जुन से उम्र में 12 साल बड़ी हैं। साल 2017 में मलाइका का तलाक हुआ था अरबाज खान से इसके बाद से ही अर्जुन कपूर और मलाइका एक साथ है।

 

Related Articles

Back to top button