ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुरैना। पेपर देकर घर जा रहे छात्र को 10 से 12 बदमाशों ने लात-घूसे और बेल्ट से पीटा।

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद है। यहां आए दिन मारपीट, लूट, हत्या, गोली चलने जैसी संगीन घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। एक छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें 10 से 12 बदमाश छात्र को पीटते नजर आ रहे हैं। घटना जिले के पोरसा शहर के एनडी स्कूल के पास की है। बताया जा रहा है कि एनडी स्कूल से 12वीं क्लास का पेपर देकर आदित्य नामक छात्र अपने घर जा रहा था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर 1 दर्जन से अधिक युवकों ने स्कूल से निकलते ही उसको पकड़ लिया और जमकर पीटा। बदमाशों ने 10 से 15 मिनट तक छात्र की लात-घूसे और बेल्ट से पिटाई करते रहे। इस दौरान छात्र रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन बदमाशों का दिल नहीं पसीजा। बाद में सभी बदमाश भाग गए किसी युवक ने घटना का वीडियो बना लिया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्र को 1 दर्जन से अधिक युवक लात-घूसों और बेल्ट से मारते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने छात्र की पिटाई की है। घटना एनडी स्कूल के पास की है। बता दें कि इससे पहले भी मुरैना जिले से इस तरह की घटना जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button