ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मनोरंजन

विलेन के रोल में नजर आईं आलिया भट्ट रिलीज हुआ हार्ट ऑफ स्टोन का ट्रेलर

बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी ही रहती हैं। कभी वे अपनी फिल्म के प्रमोशन पर तो कभी अपनी बेटी राहा के साथ दिखाई देती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर आलिया का कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। वही एक बार फिर एक्ट्रेस सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में आलिया की हाॅलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में वे गल गैडोट के साथ काम करती दिखाई दे रही हैं। पिछले काफी समय से खबरें आ रही थीं कि आलिया हाॅलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।

रिलीज हुआ हार्ट ऑफ स्टोन का ट्रेलर

आलिया के फैंस भी उन्हें हाॅलीवुड फिल्मों में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ। आलिया ने कुछ समय पहले ही अपनी हाॅलीवुड डेब्यू फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन का ट्रेलर शेयर किया है। ट्रेलर में गल गैडोट शानदार एक्शन करती नजर आ रही हैं। वे इस फिल्म में विलेन के रोल में हैं। ट्रेलर को शेयर करते हुए आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा ‘हार्ट ऑफ स्टोन, 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज हो रही है।’

विलेन के रोल में छा गईं आलिया

रिलीज किए गए इस ट्रेलर की शुरुआत गल गैडोट से होती है, जो कि एक एजेंट के रोल में दिखाई देती हैं। इसके बाद एक्शन सीन्स दिखाए जाते हैं। ट्रेलर में आलिया के सिर्फ 4 से 5 सीन्स ही हैं। उनका लुक और बोलने का अंदाज काफी नेचुरल लग रहा है, जो कि लोगों को पसंद आ रहा है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी शानदार है। सोशल मीडिया पर ये ट्रेलर जमकर वायरल हो रहा है। आलिया की ये पहली हाॅलीवुड फिल्म है। इससे पहले ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा सहित कई एक्ट्रेस ने हाॅलीवुड डेब्यू किया है। आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म ‘राॅकी और रानी की प्रेम कहानी’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वे रणवीर सिंह के साथ दिखाई दे रही हैं।

Related Articles

Back to top button