ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

कांग्रेस के एक और विधायक भगवान बारड अपने बेटे के साथ भाजपा में हुए शामिल

अहमदाबाद | गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस एक ओर जहां उम्मीदवारों पर मंथन कर रही है, वहीं दूसरी ओर उसके एक के बाद एक विधायक पार्टी साथ छोड़ रहे हैं| बीते दिन छोटाउदेपुर के बड़ा आदिवासी चेहरा और 10 दफा विधायक रहे मोहन राठवा ने कांग्रेस को राम राम कर भाजपा जॉइन कर ली थी| मंगलवार को ही खबर आई थी कि गिर सोमनाथ जिले के तालाला निर्वाचन क्षेत्र के विधायक भगवान बारड भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो सकते हैं| बुधवार को भगवान बारड ने विधिवत भाजपा में प्रवेश कर लिया| भाजपा नेता प्रदीपसिंह वाघेला ने पार्टी मुख्यालय कमलम में भगवान बारड का भगवा पटका पहनाकर स्वागत किया| भगवान बारड ने भी आज भाजपा जॉइन की है| इस मौके पर प्रदीपसिंह ने कहा कि भगवान बारड अब भाजपा के कार्यकर्ता हैं और उन्हें टिकट मांगने का अधिकार है| हम उनकी सेन्स हाईकमांड को भेजेंगे| उन्होंने दावा किया कि आगे भी विधायकों का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी रहेगा| भाजपा में शामिल होने के बाद भगवान बारड ने कहा कि हम मूल कांग्रेसी नहीं हैं, हमने तो घरवापसी की है| हमारा मूल भाजपा से जुड़ा है और अब पार्टी जो भी काम सौंपेगी उसे निष्ठा के साथ पूरा करूंगा| टिकट मिले चाहे ना मिले पार्टी जो कहेगी वह करने को तैयार हूं| उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से काफी प्रभावित हूं| पीएम मोदी की विकास की राजनीति से प्रेरित होकर मैंने भाजपा में वापसी की है| बारड ने कहा कि मेरे परिवार ने शहादत दी है और भाजपा में फिर एक बार बतौर एक सैनिक जुड़ा हूं| ऐसा कोई काम नहीं करूंगा, जिससे पार्टी शर्मशार हो|

Related Articles

Back to top button