ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

रतलाम में दुष्कर्म के आरोपित के घर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन

रतलाम। रतलाम के नामली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग की 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने की घटना को लेकर लोगों में रोष का माहौल है।बड़ी संख्या में समाजजन व अन्य लोगों ने आरोपित को फांसी देने, उसके मकान पर बुलडोजर चलाने, पीड़िता को एक करोड़ रुपये देने आदि की मांग को लेकर मौन जुलूस निकाल कर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर धरना दिया। उनकी पहली मांग है कि मकान पर जब तक बुलडोजर नहीं चलेगा तब तक वे न तो धरने से उठेंगे न ही प्रदर्शन समाप्त करेंगे।

नानी के साथ सो रही थी बालिका

उल्लेखनीय है कि 10 जून की रात बालिका अपने घर के बाहर खाट पर नानी के साथ सो रही थी। तभी आरोपित राजेन्द्रसिंह वहां पहुंचा था तथा मौके का फायदा उठाकर बालिका को अपने साथ जंगल में स्थित एक खेत पर ले गया था तथा वहां उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद बालिका को वापस उसके घर के बाहर छोड़कर भाग निकला था।

डाक्टर ने बताया बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ

बालिका के रोने पर पीड़िता ने स्वजन जागे तो उसने पेट में दर्द होना बताया था। स्वजन उसे गांव के एक डाक्टर के पास ले गए थे। वहां से बालिका को जिला सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। परीक्षण के बाद डाक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म होने की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया था।

Related Articles

Back to top button