ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

शीजान खान की आज फिर से कोर्ट में पेशी, पुलिस ने अदालत से की रिमांड बढ़ाने की मांग

टीवी एक्ट्रेस और शो ‘अली बाबा फेम’ तुनिशा शर्मा का निधन 24 दिसंबर को हुआ। उनकी मौत की वजह आत्महत्या बताई जा रही है, लेकिन पुलिस की तहकीकात अब भी जारी है। तुनिशा की मां ने उनके को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। अब यह खबर सामने आ रही है कि 28 दिसंबर को शीजान की पुलिस कस्टडी खत्म हो रही है। ऐसे में पुलिस अदालत से शीजान की रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी। अब देखना यह है कि क्या अदालत शीजान के खिलाफ पुलिस की इस मांग को मान लेती है। बता दें कि इस मामले में पुलिस कुल 18 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

तुनिशा शर्मा मौत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं और रोजाना नए बयान जारी किए जा रहे हैं। शीजान खान पुलिस की गिरफ्त में हैं, लेकिन केस किसी नतीजे पर पहुंचता नहीं दिख रहा है। वहीं, तुनिशा का परिवार अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग पर अड़ा हुआ है। एक इंटरव्यू में तुनिशा के अंकल पवन शर्मा ने अभिनेत्री को लाल जोड़े में विदा करने की वजह बताई। साथ ही, इस मामले में लव जिहाद का शक भी जताया। हालांकि, पुलिस ने इस एंगल को पूरी तरह खारिज कर चुकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री के शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले थे। चार-पांच डॉक्टरों की मौजूदगी में तुनिशा का पोस्टमॉर्टम हुआ था और उसकी वीडियोग्राफी भी की गई थी। तुनिशा की मौत के बाद उनके प्रेग्नेंट होने की अफवाह भी उड़ी थी, जिसे पुलिस ने सिरे से नकार दिया था।

 

Related Articles

Back to top button