ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
खेल

दूसरे क्वालिफायर मैच में शुभमन गिल ने जमाया सीजन का तीसरा शतक ऑरेंज कैप पर कब्जा

 शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में तीसरा शतक ठोक दिया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर मैच में गिल ने सिर्फ 49 गेंद में सेंचुरी पूरी की। गुजरात टाइटंस की पहली पारी के 15वें ओवर में कैमरन ग्रीन की पहली बॉल पर सिंगल लेते हुए गिल ने यह कमाल किया। इस दौरान उन्होंने आठ गगनचुंबी छक्के और चार चौके लगाए। इसके अलावा शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 की ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमा लिया। उन्होंने फाफ डुप्लेसी को पीछे छोड़ते हुए ये कैप हासिल किया। आरसीबी के कप्तान डुप्लेसी ने इस टूर्नामेंट में 16 पारियों में 730 रन बनाए थे, जबकि गिल के रनों की संख्या 800 से पार पहुंच गई है। शुभमन विराट कोहली और जॉस बटलर के बाद आईपीएल के तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गये हैं, जिसने एक सीजन में 800 रन बनाये हैं।

शानदार सफर

शुभमन गिल के लिए आईपीएल 2023 का सीजन काफी शानदार रहा है। दाएं हाथ के इस तूफानी बल्लेबाज ने इस टूर्नामेंट में अब तक तीन शतक जमाये हैं। बड़ी बात ये है कि इस दौरान शुभमन गिल का स्ट्राइक रेट भी 150 का रहा है। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी शुभमन महज 6 रनों से शतक से चूक गये थे। उस मैच में गिल ने नाबाद 94 रन बनाए थे।

छठा आईपीएल सीजन

बता दें शुभमन गिल का ये छठा आईपीएल सीजन है। शुभमन ने पिछले तीन सीजन में लगातार 400 से ज्यादा रन बनाए, लेकिन दो बार उनका स्ट्राइक रेट 120 से भी कम रहा। पिछले सीजन में शुभमन ने अपने खेल को सुधारा और उनका स्ट्राइक रेट 132 का रहा। लेकिन इस बार तो उन्होंने अपने खेल को अलग स्तर पर ही पहुंचा दिया और लगातार शानदार प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button