ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचेंगे आगर मालवा।

मुरैना! किसान कांग्रेस कार्यालय पर बैठक सम्पन्न हुई जिसमें मान. राहुल गांधी जी की मध्य प्रदेश में चल रही भारत जोड़ो यात्रा को लेकर किसान कांग्रेस ने जौरा ब्लॉक पदाधिकारी, दिमनी ब्लॉक पदाधिकारी एवं अंबाह ब्लॉक पदाधिकारिगणों की बैठक ली। बैठक में किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह डंगस ने अपने सभी किसान कांग्रेस के साथियों को बताते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा आगर मालवा में दिनांक 2 दिसम्बर 2022 को सुबह 9 बजे मनोज का ढाबा पालखेड़ी आगर मालवा से 5 किलोमीटर दूर इंदौर रोड़ पर मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुर्जर द्वारा खाट पंचायत के माध्यम से भारत जोड़ो यात्रा में पधार रहे मान. राहुल गांधी जी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मान. कमलनाथ जी एवं किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुखपाल खेरा जी एवं सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों का स्वागत किया जावेगा एवं भारत जोड़ो में मान. राहुल गांधी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर भारत जोड़ो यात्रा का यादगार हिस्सा बनकर गौरव महसूस करेंगे एवं किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सभी किसान कांग्रेस, प्रदेश पदाधिकारीगण एवं समस्त कांग्रेसजनों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में किसान भाइयों एवं अपने साथियों के साथ भारत जोड़ो यात्रा में मनोज का ढाबा पालखेड़ी आगर मालवा में पहुंचना सुनिश्चित करें। उक्त बैठक में जौरा ब्लॉक अध्यक्ष दीपक यादव, दिमनी ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप गुर्जर, अंबाह ब्लॉक अध्यक्ष अजय ठेकुला अपने साथियों के साथ बैठक में उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button