ब्रेकिंग
PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को बताया शिव अवतार, बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-साम... केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: पाकिस्तानी हिन्दु , सिखो का वीजा रद्द नहीं होगा नवविवाहिता के साथ रेप कर हत्या, कमरे में निवस्त्र मिली लाश, जेठ पर आरोप कमरे में निवस्त्र मिली लाश,... पहलगाम हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पर खतरा मंडराया, सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल मध्यप्रदेश में एक मई से होगे ट्रांसफर मुख्यमंत्री ने शिक्षण सत्र खत्म होने के बाद बताया तबादलों का क... लखनऊ में भीषण आग, 65 झोपडिय़ां जलीं, रुक-रुककर फटते रहे सिलेंडर, 6 घंटे में काबू पाया
धार्मिक

जीवन आनंद: इन तीन मूल मंत्रों को रखें ध्यान नहीं तो समय से पहले हो जाएंगे बूढ़े

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत सारे मूलमंत्र हैं। यदि इन मंत्रों पर अमल किए जाए तो जीवन में सफलता मिलना स्वाभाविक है। चाणक्य नीति भी ऐसे कुछ मूल मंत्र बताती है। आचार्य चाणक्य ने मनुष्य के जीवन में कर्म की प्रधानता को विस्तार से समझाया है। उनका कहना है कि मनुष्य की हाथ जीवन और मृत्यु दोनों नहीं है। ईश्वर ने उसके हाथों में सिर्फ कर्म करना सौंपा है। आचार्य बताते हैं कि कर्म से आपका भविष्य तय होता है। इंसान के कुछ कर्म ऐसे होते हैं, जो उसको समय से पहले ही बूढ़ा बना देते हैं। इन पर अगर समय रहते गौर कर लिया तो बुढ़ापा आने से पहले उसे कुछ हद तक रोका जा सकता है।

शारीरिक सुख

शारीरिक सुख को लेकर आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिन इंसान के लिए जितना अहम भोजन होता है, उतना ही शारीरिक सुख मायने रखता है। यह बात महिलाओं पर विशेष रूप से लागू होती है। जिन महिलाओं को समय-समय पर शारीरिक सुख नहीं मिलता है, वह जल्दी बूढ़ी हो जाती हैं। ऐसी महिलाओं को समय रहते सावधान हो जाना चाहिए।

यात्रा

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लोग बहुत अधिक यात्रा करते हैं, वे लोग जल्दी बूढ़ें हो जाते हैं। इसके पीछे की मुख्य वजह उनकी दिनचर्या का सही न होना है। ऐसे लोग ठीक से खान-पान नहीं करते हैं। समय पर नींद नहीं लेते हैं। जिसका विपरीत प्रभाव उनके शरीर पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि अनचाहे और गैरजरूरी यात्रा से जहां तक संभव हो बचें। ऐसा करने से जल्द बूढ़े होने से बच पाएंगे।

बंधन

चाणक्य नीति में कहा गया है कि बंधन कई तरह की समस्याओं को जन्म दे सकता है। इन्हीं में से एक बुढ़ापा भी है। उन्होंने कहा है कि ज्यादातर समय बांधकर रखा गया घोड़ा भी समय से पहले बूढ़ा हो जाता है। घोड़े का काम दौड़ना और मेहनत करना होता है और वह अपने इन दोनों कर्मों को छोड़ दे तो जल्द बुढ़ापा आ जाएगा। यही बात मानव पर भी लागू होती है। मनुष्य को दिन-रात मेहनत करते रहना चाहिए।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button