ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

अकोला के बाद अहमदनगर में भड़की हिंसा धार्मिक जुलूस पर पत्थरबाजी जानिए ताजा अपडेट

महाराष्ट्र के अकोला के बाद अब अहमदनगर में तनाव फैल गया है। यहां संभाजी महाराज की जयंती पर जुलूस निकाला जा रहा था। जैसे ही जुलूस एक मस्जिद के सामने से गुजरा, नारेबाजी को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई।

देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। शेवगांव इलाके में दुकानों और वाहनों में आग लगा दी गई। रविवार देर शाम की इस घटना के बाद सोमवार सुबह इलाके में तनाव है।

पुलिस भी सक्रिय है। भारी सुरक्षा बल तैनात है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

इससे पहले महाराष्ट्र के अकोला में इसी तरह तनाव फैल गया था। अकोला से ताजा खबर यह है कि यहां सोमवार को भी इंटरनेट बंद है। यहां अब तक 45 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 300 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। यहां परीक्षा भी रद्द की गई है।

अब तक की जानकारी के मुताबिक, अकोला शहर में एक इंटरनेट मीडिया पोस्ट को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हो जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दो पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे ने बताया कि किसी इंटरनेट मीडिया मंच पर एक धार्मिक पोस्ट प्रसारित होने के बाद हिसा हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका राउत ने बताया कि दोनों समूहों के सदस्यों ने एक दूसरे पर पथराव किया। इस दौरान कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। राउत ने बताया कि पुलिस ने दंगाइयों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया और हालात अब काबू में हैं।

Related Articles

Back to top button