ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

चुनाव से पहले PM मोदी बोले- ‘आपका सपना मेरा सपना है’, विकसित देश के संकल्प को नेतृत्व देगा कर्नाटक

कर्नाटक में चुनाव प्रचार का शोर सोमवार शाम थम गया है। 10 मई को सभी विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी। इसी बीच पीएम मोदी ने भी एक संदेश जारी कर राज्य की जनता से बीजेपी के लिए वोट की अपील की है।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कर्नाटक की जनता से कहा, ‘आपने मुझे हमेशा जो स्नेह और प्रेम दिया है वो मेरे लिए ईश्वर के आशीर्वाद की तरह है। आजादी के अमृतकाल में हम भारतीयों ने अपने प्रिय देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। कर्नाटक विकसित भारत के इस संकल्प को नेतृत्व देने की ऊर्जा से भरा हुआ है।’

मोदी ने कहा कि आपने अभी कर्नाटक में डबल इंजन सरकार के साढ़े तीन साल का कार्यकाल देखा। बीजेपी सरकार की नीतियां कर्नाटक की अर्थव्यवस्था के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बावजूद कर्नाटक में बीजेपी सरकार के कार्यकाल के दौरान सालाना 90 हजार करोड़ रुपये का विदेशी निवेश आया, जबकि पिछली सरकार के समय यही आंकड़ा सालाना सिर्फ तीस हजार करोड़ रुपये के आसपास था। ये विकास के प्रति, कर्नाटक के प्रति और खासकर हमारे युवा पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए बीजेपी का वादा है- हम कर्नाटक को निवेश, इंडस्ट्री और इनोवेशन में नंबर 1 बनाना चाहते हैं।

 

Related Articles

Back to top button