ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

इस दिन सामने आएगा ‘दहाड़’ का ट्रेलर

सोनाक्षी सिन्हा ‘डबल एक्सएल’ के बाद एक बार फिर से स्क्रीन पर लौट रही हैं। इस बार वह सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दहाड़ते हुए नजर आएंगी। सोनाक्षी सिन्हा सीरीज ‘दहाड़’ से अपना ओटीटी डेब्यू कर रही हैं।

इस सीरीज में वह सलमान खान की तरह अपनी दबंगई दिखाएंगी। सोनाक्षी सिन्हा की आगामी सीरीज का हाल ही में पोस्टर के बाद टीजर रिलीज किया गया, जिसमें एक्ट्रेस पुलिस ऑफिसर की वर्दी पहने हुए दमदार किरदार में नजर आ रही हैं। उनकी पहली वेब सीरीज ‘दहाड़’ का टीजर आपके रोंगटे खड़े कर देगा।

27 लड़कियों की खोज में निकली सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा की पहली सीरीज दहाड़ का पहला टीजर रिलीज किया गया, जोकि काफी धमाकेदार है। इस टीजर की शुरुआत होती है, मिसिंग लड़कियों की छानबीन कर रहे पुलिस केस के साथ होती है। इस टीजर में ये बताया गया कि ऐसी 27 मिसिंग लड़कियां, जिनके लिए ना कोई शिकायत दर्ज है और न ही कोई इसका गवाह है।

इन सभी क्राइम के खिलाफ एक महिला पुलिस ऑफिसर खड़ी है, जो उनकी मिसिंग लड़कियों को न्याय दिलाने के लिए लड़ रही है। इस छोटे से 52 सेकंड के टीजर को प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है, जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ’27 विक्टिम, 1 पुलिस अधिकारी, अब शुरू होगी छानबीन’।

इस दिन सामने आएगा ‘दहाड़’ का ट्रेलर

सोनाक्षी सिन्हा प्राइम वीडियो के साथ अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रही हैं। अपनी पहली सीरीज में वह स्क्रीन पर पहली बार महिला पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी का एक्सेल एंटरटेनमेंट और रीमा कागती और जोया अख्तर का प्रोडक्शन मिलकर प्रोड्यूस कर रहा है।

रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय फिल्म के निर्देशन की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। सोनाक्षी सिन्हा के अलावा इस फिल्म में डार्लिंग एक्टर विजय वर्मा, गुलशन देवैया भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

इस सीरीज का ट्रेलर 3 मई को रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की लास्ट फिल्म ‘डबल एक्सएल कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन उनकी और हुमा कुरैशी की परफॉर्मेंस को फिल्म में काफी सराहा गया।

 

Related Articles

Back to top button