ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

विक्की कौशल ने खास अंदाज में दी ऋचा-अली को शादी की बधाई 

ऋचा चड्ढा और अली फजल बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक हैं, जो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दिल्ली में दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं और सोशल मीडिया पर ऋचा और अली की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं। इसी बीच, विक्की कौशल ने ऋचा चड्ढा और अली फजल को शादी की बधाई दी है। विक्की कौशल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जो ऋचा चड्ढा और अली फजल के प्री वेडिंग फोटोशूट की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस बेबी पिंक कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, अली क्रीम कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं।
विक्की कौशल ने ऋचा चड्ढा और अली फजल की फोटोज के साथ एक प्यारा मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘दो खूबसूरत आत्मा साथ आ रही हैं। आप दोनों को बधाई हो। बहुत सारा प्यार।’ बता दें कि विक्की कौशल और ऋचा चड्ढा फिल्म ‘मसान’ में एक साथ नजर आ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button