ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

प्रॉपर्टी विवाद में युवक की गला दबाकर की हत्या

कल्याणपुरी में प्रॉपर्टी विवाद में मौसेरे भाई मोहम्मद नौशाद (28) व जीजा मुकरुद्दीन ने इमरान उर्फ बंदर (35) की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, त्रिलोकपुरी 15 ब्लॉक में इमरान का एक फ्लैट है, जिसमें बहन व जीजा ने कब्जा किया हुआ है।

मंगलवार को कहासुनी के दौरान नौशाद और मुकरुद्दीन ने इमरान का गला घोंट दिया। बाद में बोरे में शव डालकर त्रिलोकपुरी नाला रोड पर फेंक दिया। पुलिस ने नौशाद को गिरफ्तार कर लिया है जबकि शव को ठिकाने लगाने वाले वैन चालक  व मुकरुद्दीन की तलाश की जा रही है।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अमरुथा गूगूलोथ ने बताया कि मंगलवार देर रात त्रिलोकपुरी नाला रोड, राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय के पास एक बोरे में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। कल्याणपुरी थाना पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर ऋषिकेश मीणा और अन्यों की टीम ने जांच की। घटनास्थल के पास सीसीटीवी की जांच के बाद पुलिस ने ईको वैन की पहचान की। वैन देर रात 12 बजे 15 ब्लॉक चौक से आते हुए दिखी थी। बाद में मृतक की पहचान इमरान के रूप में हुई।

पुलिस ने इमरान की पड़ोसी शबाना और बहन नरगिस आदि से पूछताछ की तो पता चला कि मंगलवार रात को फ्लैट खाली करने को लेकर इमरान का मुकरुद्दीन और नौशाद से झगड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने नौशाद को दबोच लिया। नौशाद ने बताया कि उसने मुकरुद्दीन के जानकार गौरव की मदद से शव को वैन में डालकर ठिकाने लगाया था।

 

Related Articles

Back to top button