ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

9 घंटे तक पूछताछ के बाद केजरीवाल ने मीडिया से कहा

नई दिल्ली ।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शराब नीति मामले में सीबीआई ने 9 घंटे तक पूछताछ की।  सीबीआई दफ्तर से बाहर आए  केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि पूरी इज्जत के साथ सीबीआई ने मुझसे सवाल पूछे। जितने सवाल उन्होंने पूछे मैंने सबका जवाब दिया। कथित शराब घोटाला झूठ है। आम आदमी पार्टी एक कट्टर ईमानदार पार्टी है। हम मर जाएंगे लेकिन भ्रष्टाचार नहीं करेंगे। 30 साल में बीजेपी से गुजरात में एक अच्छा स्कूल नहीं बना। लोगों ने देख लिया है कि 75 साल में जो देश में काम नहीं हुई वो दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में हुई है। ये आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, सीबीआई ने शराब नीति को लेकर हर तरह के सवाल मुझसे पूछे। सीबीआई ने मुझसे 56 सवाल पूछे। वो मुझे आगे बुलाएंगे या नहीं मुझे पता नहीं। मेरा मानना है कि पूरा का पूरा केस गलत है, फर्जी है। आम आदमी पार्टी के लोग आवाज उठा रहे थे उन्हें प्रदर्शन करने से रोका गया। उन्हें हिरासत में लेना गलत है। विधानसभा सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि यह नियम के अनुरूप है। मैं चाहता हूं कि एलजी साहब संविधान और नियमों को पढ़ लें। मैं चाहता हूं कि वो किसी अच्छे सलाहकार को रख लें।

Related Articles

Back to top button