ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

बाबा साहब के विश्व बंधुत्व के महान विचार हर भारतीय के लिए प्रेरणादायक – चौधरी

ग्वालियर। सामाजिक समरसता के प्रणेता, संपूर्ण भारत को एक सूत्र में पिराेने वाले बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पित है। बाबा साहब के विश्व बंधुत्व के महान विचार हर भारतीय के लिए प्रेरणादायक है। यह बात ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के वार्ड 52 में बूथ क्रमांक 237 पर बाल्मीकि समाज के वरिष्ठ नेता रामसेवक चिंडारिया के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर अंबेडकर जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए वार्ड 52 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी प्रतिनिधि शुभम चौधरी ने कही। श्री चौधरी ने कहा वर्तमान परिदृश्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण में लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों को सशक्त कर राष्ट्र निर्माण सहयोग लिया जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर की जिला मंत्री शर्मिला कुशवाह, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जनवेद चौरसिया ने बाल्मीकि समाज के भाई-बंधुओं को भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा पहना कर स्वागत, सम्मान किया। वार्ड 52 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी प्रतिनिधि शुभम चौधरी, आशीष शर्मा ने बाल्मीकि समाज के भाई बंधुओं को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। कार्यक्रम उपरांत भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत बाल्मीकि समाज के भाई-बंधुओं के घर सहभोज कर सामाजिक समरसता की मिशाल पेश की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला मंत्री शर्मिला कुशवाह, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक जनवेद चौरसिया, वार्ड 52 भाजपा पार्षद प्रत्याशी प्रतिनिधि शुभम चौधरी, आशीष शर्मा, बाल्मीकि समाज के वरिष्ठ नेता रामसेवक चिंडारिया, जमुना चिंडारिया, आशीष चिंडारिया, अंजलि चिंडारिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button