ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

कटारा हिल्स में एसी के शार्ट सर्किट से घर में लगी आग

भोपाल। कटारा हिल्स क्षेत्र में स्थित एक घर में गुरुवार को एसी में शार्ट सर्किट हो गया। कुछ ही देर में इससे चिंगारी निकलने लगी और आग पकड़ ली। घर मालिक को इसकी जानकारी लगी तो उसने पहले बिजली कट कर दी। जिससे आग आगे नहीं बढ़ी। वहीं बाथरुम से पानी लाकर इस आग को बुझाया।

रहवासी कुलदीप पटेल ने बताया कि कटारा हिल्स में अमलताश आमरीन नाम की इमारत है। इसकी दूसरी मंजिल पर एक फ्लैट में संदीप भसीन रहते हैं। शाम साढ़े पांच बजे अचानक एसी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसके कुछ ही देर में यह आग भड़क गई और पर्दे समेत घर के अन्य सामान काे भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि रहवासियों की सूझबूझ से आग ज्यादा नहीं फैल पाई और इस पर काबू पा लिया गया।

आठ घंटे तक गुल रही लाइट

बता दें कि शार्ट सर्किट होने से जहां घर में आग लगी और एसी पिघल गया। वहीं पूरे इमारत की बिजली गुल हो गई। हालांकि रहवासियों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से की, फिर भी आठ घंटे तक यहां के 400 रहवासियों को अंधेरे में गुजारना पड़ा।

एक्सपायर हो गए थे सिलेंडर

रहवासी प्रियंका तिवारी ने बताया कि इमारत में बिल्डर द्वारा अग्निसुरक्षा के इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। जब आग लगी, तब न तो फायर अलार्म काम कर रहा था और न ही अग्निशमन सिलेंडर चलाना किसी को आता था। वहीं सिलेंडर भी एक्सपायर हो चुका था।

Related Articles

Back to top button