ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में मंदिर परिसर में पेड़ गिरने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 से अधिक लोग घायल

मुंबई : अकोला जिले के पारस गांव में रविवार को आई बारिश की वजह से एक टिन शेड पर नीम का पेड़ गिर गया। देखते ही देखते मौके पर हाहाकार मच गया। अकोला जिले की कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक घायल हो गए।

अकोला जिले की कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि घटना के दौरान शेड के नीचे करीब 40 लोग मौजूद थे, जिनमें से 36 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें चार की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। फडणवीस ने ट्विटर पर लिखा, यह घटना दर्दनाक है। मैं उनके प्रति विनम्र संवेदना व्यक्त करता हूं।

मृतकों के परिवार को देगी सरकार आर्थिक मदद
डिप्टी सीएम ने कहा, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और घायलों का समय पर इलाज सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों के इलाज के बारे में बात करते हुए फडणवीस ने लिखा, घायलों में से कुछ को जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामूली चोटों का इलाज बालापुर में चल रहा है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है।

 

Related Articles

Back to top button