ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

अमित शाह को प्रधानमंत्री बना दीजिए जानिए छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने क्यों कहा ऐसा

रायपुर। मणिपुर में महिलाओं से दुर्व्‍यवहार को लेकर पूरे देश में सियासत तेज हो गई है। मणिपुर मुद्दे पर छत्‍तीसगढ़ के उपमुख्‍यमंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया है। डिप्‍टी सीएम सिंहदेव ने मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी द्वारा जिम्‍मेदारी नहीं लेने पर अमित शाह को देश का प्रधानमंत्री बनाने की मांग कर दी।

सिंहदेव बोले- अमित शाह को बना दें प्रधानमंत्री

मणिपुर मुद्दे पर चर्चा में सहयोग के लिए गृह मंत्री अमित शाह द्वारा विपक्ष को पत्र लिखने पर सिंहदेव ने कहा, कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। महिलाओं के साथ क्रूर और अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। अगर कार्रवाई एफआइआर होने के 77 दिन बाद शुरू की जाती है, तो जवाबदेह कौन है? पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दोनों को इसके बारे में पता होगा। अगर पीएम मोदी जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं तो अमित शाह को प्रधानमंत्री बना दें। फिर अमित शाह जवाब दे सकते हैं।

सिंहदेव ने ट्वीट कर पीएम मोदी से पूछे सवाल

इससे पहले सिंहदेव ने ट्वीट करके पूछा कि मणिपुर लगभग तीन महीने से क्यों जल रहा है? सामुदायिक नफरत के कारण। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है? प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री 83 दिनों से मौन क्यों हैं? उन्होंने आरोप लगाया मणिपुर हिंसा में भाजपा ने आग में घी डालने का काम किया है और उस आग पर बांटों और राज करो की रोटी सेंक रही है? सिंहदेव ने भाजपा काे आज की इस्ट इंडिया कंपनी करार देते हुए कहा कि गरीब से निचोड़कर पूंजीपतियों को देश की संपत्ति बेच रहे हैं। इंडिया से पीएम मोदी बौखला गए हैं।

Related Articles

Back to top button