ब्रेकिंग
थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी,
मुख्य समाचार

राहुल गांधी से मकान छीनना भाजपा का सबसे बड़ा षड्यंत्र :  गहलोत 

भरतपुर। सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी और दादी पूर्व पीएम इंदिरा गांधी शहीद हो गई। उनकी मां सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद त्याग किया, जिस परिवार ने देश को पूरी संपत्ति दे दी उसके नौजवान (राहुल गांधी) का आप मकान भी छीन लो। यह आपका सबसे बड़ा षड्यंत्र है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने बीजेपी और आरएसएस के मोहन भागवत हिंदू राष्ट्र की बनाने बात करते हैं, उसी को लेकर अमृतपाल जैसे लोग पंजाब को खालिस्तान बनाने की मांग करते हैं। उसकी हिम्मत कैसे हो गई। मैं खुद उस दिन बहुत दुखी हुआ। कितनी सटीक बात उसने कहीं। यह बहुत खतरनाक बात है, देश के लिए। आज तक इतिहास में पहली बार कोई बोला है कि हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं, तब मैं क्यों नहीं करूं। कल दक्षिणी राज्य बोलने लग जाएंगे। दक्षिणी राज्य में 40-50 साल पहले ऐसी आवाज उठी थी। नई पीढ़ी को मालूम नहीं है। हमें इस देश के भविष्य की चिंता करनी चाहिए।
निजी चिकित्सकों द्वारा की जा रही हड़ताल पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया बयान, कहा उन्हें हड़ताल को समाप्त करना चाहिए, मैं उनसे आग्रह करूंगा कि यह तरीका उनका गलत है, लोगों में आक्रोश फैल रहा है, डॉक्टरों को भगवान माना जाता है, लेकिन फिर भी वह हड़ताल कर रहे हैं, निजी हॉस्पिटल संचालकों का हम सब तरह से साथ दे रहे हैं, किसी भी तरह के कोई प्रोसेस में तकलीफ है, तब उसको सही किया जाएगा

Related Articles

Back to top button