ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
हरियाणा

रोहतक में गली में चाकू घोंपकर की थी हत्या, सप्ताह बाद आरोपी काबू

रोहतक: प्रिंस हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपीहरियाणा के रोहतक के संजय नगर में चाकू घोंपकर किए प्रिंस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियो को CIA-1 टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब एक सप्ताहभर पहले पुराने झगड़े की रंजिश में प्रिंस की हत्या की गई थी। वहीं पुलिस मामला दर्ज करके जांच में जुटी हुई थी।CIA-1 प्रभारी SI अनेश कुमार ने बताया कि 8 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि संजय नगर निवासी प्रिंस को लड़ाई झगडे़ में लगी चोटों के कारण मृत अवस्था मे PGI लाया गया है। मृतक प्रिंस के पिता विक्रम की शिकायत के आधार पर थाना पुरानी सब्जी मंडी में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।2 आरोपी गिरफ्तारप्रिंस हत्याकांड के मामले की जांच CIA-1 द्वारा की गई। जांच के दौरान ASI सुशील कुमार के नेतृत्व में CIA स्टाफ की टीम ने छापेमारी करते हुए वारदात में शामिल रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान संजय नगर निवासी सावन व गोहाना अड्‌डा निवासी रमनिक को काबू किया है।मृतक प्रिंस का फाईल फोटोरंजिश में दिया था वारदात को अंजामरोहतक के संजय नगर निवासी विक्रम सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा BCA के छात्र प्रिंस का कुछ युवकों के साथ झगड़ा हो गया था। उन्होंने प्रिंस के साथ मारपीट की। हालांकि बाद में समझौता भी हो गया। इस झगड़े की रंजिश रखते हुए आरोपी सावन व उसका पिता बलराम उनके घर आए। उन दोनों ने प्रिंस के बारे में पूछा और धमकी दी। रात को सावन उनके घर आया और घर के बाहर अमन उर्फ लिंडी, बलराम मिस्त्री, रमणीक व अन्य युवक मौजूद थे। सावन ने प्रिंस को बाहर बुलाया।गली में मारे थे चाकूझगड़े का पता लगते ही प्रिंस के पिता विक्रम, मां रीना व अन्य बाहर आए तो आरोपी प्रिंस को घसीटते हुए लेकर जा रहे थे। गली में कुछ लोगों ने प्रिंस को पकड़ लिया और चाकू मारे। जिस कारण गंभीर रूप से घायल हो गया और लहुलूहान अवस्था में बेहोश होकर गिर गया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। प्रिंस को उपचार के लिए रोहतक PGI में लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button