ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
खेल

8 साल से इस प्लेयर को IPL में देखने के लिए तरस रहे फैंस

IPL: वर्ल्ड क्रिकेट का एक खतरनाक खिलाड़ी ऐसा है, जिसको 8 साल से क्रिकेट फैंस IPL में देखने को तरस रहे हैं. ये घातक खिलाड़ी 2 बार वर्ल्ड कप भी जीत चुका है. आईपीएल 2023 सीजन का आगाज 31 मार्च से होगा. आईपीएल 2023 सीजन का फाइनल मैच 28 मई रविवार को खेला जाएगा. एक धाकड़ क्रिकेटर ऐसा है, जो IPL और पैसों के आगे हमेशा अपने देश को ही चुनता है. 8 साल से ये धाकड़ क्रिकेटर एक भी IPL मैच नहीं खेला है. 8 साल से इस घातक खिलाड़ी को क्रिकेट फैंस IPL में देखने को तरस रहे हैं.

8 साल से इस प्लेयर को IPL में देखने के लिए तरस रहे फैंस

IPL ने दुनियाभर के क्रिकेटरों को रातोंरात करोड़पति और अरबपति भी बनाया है, लेकिन एक क्रिकेटर ऐसा भी है जिसने पैसों की परवाह नहीं करते हुए पिछले 8 साल से खुद को आईपीएल से बचाकर रखा है. ये स्टार खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में से एक ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क हैं. बता दें कि मिचेल स्टार्क ने साल 2015 के बाद से कभी भी आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया है. इस बार भी मिचेल स्टार्क ने खुद को आईपीएल 2023 से अलग रखा है. मिचेल स्टार्क ने IPL और पैसों के आगे हमेशा अपने देश को ही चुना है.

जीत चुका है दो वर्ल्ड कप

तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के टीम में रहते ऑस्ट्रेलिया ने साल 2015 में वनडे वर्ल्ड कप और साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था. ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पिछले 8 साल से IPL को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं. मिचेल स्टार्क ने पिछले साल आईपीएल 2022 में वापसी के संकेत दिए थे, लेकिन आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से तुरंत पहले अपने हाथ पीछे खींच लिए थे. इस बार भी मिचेल स्टार्क ने खुद को आईपीएल 2023 से अलग रखा था. बता दें कि मिचेल स्टार्क ने हमेशा आईपीएल में खेलने की बजाय ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने को तरजीह दी है.

IPL से आगे हमेशा देश को पहले रखा 

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आखिरी बार आईपीएल 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए क्रिकेट खेली थी. उस समय विराट कोहली टीम के कप्तान थे. मिचेल स्टार्क को साल 2014 के आईपीएल ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 8,88,000 डॉलर में खरीदा था. मिचेल स्टार्क साल 2014 और 2015 में RCB के लिए IPL में खेले थे. इसके बाद वह साल 2016 के आईपीएल सीजन में चोट के कारण नहीं खेले थे. इसके बाद RCB ने मिचेल स्टार्क को रिलीज कर दिया.

अभी तक आईपीएल में नहीं हो पाई वापसी 

साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.8 मिलियन डॉलर में मिशेल स्टार्क को खरीदा था, लेकिन फिर स्टार्क ने IPL में खेलने से मना कर दिया था. साल 2019 में भी मिशेल स्टार्क ने चोट के कारण आईपीएल छोड़ दिया. साल 2020 में भी कई आईपीएल टीमों ने मिचेल स्टार्क में रुचि दिखाई थी, लेकिन फिर भी मिचेल स्टार्क ने आईपीएल छोड़ दिया. साल 2015 से अभी तक मिचेल स्टार्क की आईपीएल में वापसी नहीं हो पाई है. मिचेल स्टार्क ने IPL के 27 मैचों में 34 विकेट झटके हैं.

 

Related Articles

Back to top button