ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

हिमाचल में सभी सीटों पर होगी ‘आप’ की जमानत जब्त, केजरीवाल को बताया देश का झूठा इंसान

शिमला: हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सभी सीटों पर जमानत जब्त होगी। प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 87 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल लिखकर के देते हैं, लेकिन हम जुबानी हिसाब-किताब करके देते हैं।उन्होंने कहा कि नेतृत्व वो होता है जो कहता और करता है, जिस पर लोगों को विश्वास होता है। हमारा नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं वो करते हैं। लेकिन दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं वो कभी नहीं करते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में ही करोड़ों रुपए अपने फोटो और पोस्टर लगाने में खर्च कर दिए। यही पैसा यदि दिल्ली के विकास पर लगाया होता आज बहुत से क्षेत्र में अच्छे स्वास्थ्य और शिक्षण संस्थान होते।केजरीवाल को खुली चुनौती कहां स्कूल, अस्पताल देखने हैं तो हिमाचल आओदिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाने साधे। कहा कि अरविंद केजरीवाल जब हिमाचल आए थे तो कहते थे कि दिल्ली के स्कूल और अस्पताल देखो। उन्होंने कहा कि हम पिछले चार दिन से दिल्ली में ही हैं। हर गली में जा रहे हैं यहां उन्होंने न हॉस्पिटल दिए न ही स्कूल। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क,स्कूल और स्वास्थ्य संस्थान देखने हैं तो केजरीवाल को हिमाचल आना होगा।MCD चुनाव से होगी आप को हटाने की शुरुआतजयराम ठाकुर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव से आम आदमी पार्टी की सरकार को दिल्ली से हटाने की शुरूआत होगी। फिर जो पैसा सरकार की ओर से दिया जाएगा वो सीधा वहां के लोगों के विकास तक पहुंचेगा।झूठ बोलने में केजरीवाल देश में नंबर वनचुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने निशाने पर। मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल झूठ बोलने में देश में नंबर वन है।वह बढ़ी मासूमियत के साथ झूठ बोलते हैं, लेकिन अब सारा पर्दा उठा चुका है। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में दिल्ली में आयोजित जनसभाओं के दौरान जयराम ठाकुर ने शास्त्रीनगर वार्ड नंबर-70, शालीमार बाग-बी वार्ड नंबर-56 और रोहिणी-डी वार्ड नंबर -56 में जनसभाओं का संबोधित किया और दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाने साधे।आप के नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंदमुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी वही पार्टी है जिसका उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ। आज दिल्ली में 8 साल सरकार के कार्यकाल में आम आदमी पार्टी के मंत्री जेल की सलाखों के पीछे हैं, क्योंकि भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप उन पर है। आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में बनी और वहां सरेआम सड़कों पर कत्ल होने लगे। वहां पहले ही महीने एक मंत्री को भ्रष्टाचार के चलते हटाना पड़ा।

Related Articles

Back to top button