मुख्य समाचार
दतिया। जवाहर नवोदय विद्यालय दतिया की एक अनूठी पहल महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।
दतिया। निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरित कर दिया स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का संदेश पेस सेटिंग एक्टिविटी ,नवोदय विद्यालय समिति का एक मूल उद्देश्य:-राकेश त्रिपाठी नवोदय विद्यालय समिति के उच्च अधिकारियों की प्रेरणा से ही ऐसे कार्यक्रम सम्भव:-रवि कांत मिश्रा बेहतर स्वास्थ्य और तंदरुस्ती हेतु सार्थक जीवन महत्वपूर्ण:-मिश्रा मासिक धर्म चक्र के मिथकों की समझ जरूरी:-डॉ मधुवाला गुप्ता दतिया , जवाहर नवोदय विद्यालय बीकर की पेस सेटिंग एक्टिविटी के तत्वावधान में ‘महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता’ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें लगभग 150 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर, निःशुल्क परामर्श,जाँच, दवाइयाँ वितरित की गई। । विशिष्ट अतिथि जवाहर नवोदय विद्यालय प्राचार्य राकेश त्रिपाठी ने कहा कि पेस सेटिंग एक्टिविटी ,नवोदय विद्यालय का एक मूल उद्देश्य है। विद्यालय के पेस सेटिंग एक्टिविटी एवं कार्यक्रम प्रभारी रवि कांत मिश्रा ने महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित प्रमुख कारकों जैसे स्वस्थ आहार, सामान्य स्त्री रोग, इसका शीघ्र जाँच, टीकाकरण और जीवन शैली जनित बीमारियों के बारे में बताया। रवि कांत ने सभी को भविष्य में अवांछित जटिलताओं से बचने के लिए नियमित जांच करवाते रहने की सलाह दी तथा कहा कि नवोदय विद्यालय समिति के उच्च अधिकारियों की प्रेरणा से ही ऐसे कार्यक्रम सम्भव ।रवि कांत ने उपस्थित महिलाओं से बेहतर स्वास्थ्य और तंदरुस्ती हेतु उपयोगी और सार्थक जीवन जीने के लिए सक्रिय कदम उठाने का आग्रह किया। दतिया जिला चिकित्सालय की डॉ मधुबाला गुप्ता ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उपस्थित महिलाओं के बीच मासिक धर्म स्वास्थ्य के लिए जागरूकता और सहानुभूति पैदा की, और मासिक धर्म चक्र के शरीर विज्ञान, पोषण ,व्यायाम और मिथकों की समझ विकसित की । विदित हो कि जवाहर नवोदय विद्यालय बीकर के पेस सेटिंग एक्टिविटी के तहत चार गांवों बीकर, बहादुरपुर ,कुशौली ,डेरा गंधारी एवं दतिया शहर की दो वार्डों 34 एवं 32 को महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान एवं निःशुल्क सेनेट्री पेड वितरण के लिए गोद लिया गया है, इसी तारतम्य में विगत दिवस दतिया शहर के वार्ड क्रमांक 34 के आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिला स्वास्थ्य परीक्षण तथा सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लड़कियों और महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता रखने के लिए जागरूक करना था।साथ ही इस कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा प्रतिभा कुशवाहा ने महिलाओं से स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित कुछ भी प्रश्न भी पूछे तथा सही उत्तर देने वाले को पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर रतन लाडो हॉस्पिटल के डॉ धर्मेन्द्र कुशवाहा के सौजन्य से निःशुल्क जाँच एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया एवं जागरूकता के इस अभियान में समाजसेवी डॉ राजू त्यागी तथा वार्ड 34 पार्षद पूनम भाभी मानसिंह कुशवाहा ,डॉ के सी राठौर सिविल सर्जन,डॉ अनिल अर्गल,नीलम कुशवाहा,रजनी श्रीवास्तव,उर्मिला वर्मा,प्रियंका गुप्ता,राजेस्वरी, ववीता परिहार,सुदीप तिवारी आदि का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय दतिया की सैनिटरी पैड यूनिट प्रभारी नीतू सिंह एवंप्रतिभा कुशवाहा, संजना,मनु, नैना, सांची,सौम्या, अंजना, तनु,रिंकी अहिरवार ,हरचरण आदि उपस्थित रहे।



