ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
राजस्थान

केंद्रीय मंत्रियों ने लाभार्थी किसानों को वितरित की पॉलिसी

बाड़मेर | संसदीय क्षेत्र बाड़मेर के तिलवाड़ा में आयोजित हो रहे विख्यात मल्लीनाथ पशु व कृषि मेले में बुधवार को केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला एवं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सम्मिलित हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों ने विभिन्न पशु प्रतियोगिता, किसान लॉटरी एवं कृषि प्रदर्शनी समारोह में श्रेष्ठ पशुपालकों एवं प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थी किसानों को “मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ” पहल के तहत पॉलिसी वितरण की गई।कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला एवं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने पशु दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को पूर्व घोषित पुरस्कार क्रमशः एक किलो चांदी, 500 ग्राम चांदी व 250 ग्राम चांदी का वितरण किया।

साथ ही किसान लॉटरी में प्रथम तीन विजेता किसानों को ट्रैक्टर, थ्रेसर और कल्टी के उपहार दिए। कैलाश चौधरी ने बताया कि मारवाड़ क्षेत्र में होने वाला यह ऐतिहासिक मेला वर्षों से आयोजित हो रहा है। इस परंपरा को बनाए रखने कथा मेले को ज्यादा भव्य एवं उपयोगी बनाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने तिलवाड़ा के मल्लीनाथ पशु मेले में पधारने पर केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला का स्वागत करते हुए कहा कि इस मेले का प्राचीन एवं सुनहरा इतिहास रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय पशुपालन मंत्री रुपाला के नेतृत्व में पशुपालन मंत्रालय देश में पशुपालकों की बेहतर स्थिति एवं आय वृद्धि को लेकर बेहतरीन कार्य कर रहा है।

क्षेत्र के गोवंश में लंपी स्किन बीमारी के दौरान रुपाला के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बेहतरीन कार्य किया परंतु राज्य सरकार के असहयोग के कारण उचित परिणाम नहीं मिल सका।केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से पशुपालकों की बेहतरी के लिए उठाए जा रहे कदमों, कार्यक्रमों एवं योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री रुपाला ने कहा कि पशुपालक अपनी आय वृद्धि के लिए तकनीकी नवाचार को अपनाएं, इससे कम खर्च एवं समय में पशुपालक अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर कर सकते हैं। पशुपालन मंत्रालय पशुपालकों में जागरूकता का प्रसार करने तथा केंद्र सरकार की पशुपालक कल्याण योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए ऐसे मेलो में अपनी स्टॉल लगाने का कार्य करता है।

 

Related Articles

Back to top button