ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

सतलोक आश्रम संचालक रामपाल को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने सुनाया बरी करने का फैसला

रोहतक: सतलोक आश्रम संचालक रामपाल को कोर्ट ने दोष मुक्त कर दिया है। बता दें कि रामपाल के साथ इस मामले में कुल 38 आरोपी थे। साल 2006 में आर्य समाज और रामपाल के अनुयायियों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें रामपाल के ऊपर गोली चलाने का आरोप लगा था। इस गोलीबारी में झज्जर जिले के रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग सोनू की मौत हो गई थी। इस मामले में आईपीसी की धारा 302, 307,148,149,323 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

बता दें कि 12 फरवरी 2006 को आर्य समाज के लोगों और रामपाल के अनुयायियों के बीच संघर्ष हो गया था। इस मामले में कुल 38 आरोपी थे। 13 साल चले इस मामले में 5 आरोपियों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 इस अभी भी भगोड़े हैं। रामपाल समेत बाकी बचे आरोपियों को आज एडिशनल जज राकेश सिंह की कोर्ट द्वारा फैसला सुनाया गया है। इस मामले में कुल 26 लोगों की गवाही हुई है। किसी ने भी रामपाल के खिलाफ गोली चलवाने के गवाही नहीं दी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि रामपाल के आश्रम से बरामद किए गए 13 हथियारों में से किसी भी हथियार से बुजुर्ग सोनू पर गोली नहीं चलाई गई थी।

Related Articles

Back to top button