ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

भिंड। महिला बाल विकास के DPO के खिलाफ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता CDOP पर्यवेक्षक ने खोला मोर्चा, ।

भिंड में सोमवार को महिला बाल विकास की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक एवं परियोजना अधिकारी संघ के बैनर तले हजारों की संख्या में ग्वालियर चंबल संभाग के 8 जिलों से विभाग की कार्यकर्ता, सीडीपीओ और पर्यवेक्षक एकत्रित हुए। वे भिंड के महिला बाल विकास के डीपीओ अब्दुल गफ्फार के खिलाफ लामबंद है। वे अपनी मांगों को लेकर भिंड कलेक्ट्रेट पर पहुंच रहे हैं। महिला बाल विकास के कर्मचारियों में आक्रोश देखते हुए भिंड कलेक्ट्रेट को छावनी बना दिया गया। यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। दरअसल, मामला यह है कि पिछले दिनों से प्रांतीय संयुक्त मोर्चा परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक संघ द्वारा प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जा रहा है। जिसके तहत यह कर्मचारी काम बंद किए हुए विरोध में चल रहे थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर्यवेक्षक और परियोजना अधिकारियों के काम पर ना होने से भिंड जिले में प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना प्रभावित हो रही है। इसी बात से खफा होकर महिला बाल विकास के डीपीओ अब्दुल गफ्फार ने लहार क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य से मुक्ति और पर्यवेक्षक के खिलाफ एक्शन लिया हुआ है। इस बात से खफा होकर ग्वालियर चंबल संभाग की आठों जिलों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पर्यवेक्षक और परियोजना अधिकारी लामबंद हो गए। वे सोमवार को भिंड पहुंचे। आंदोलन से यह हुआ कि जिन लोगों पर डीपीओ द्वारा एक्शन ले जाने के प्रस्ताव तैयार किया गया था उसे भी निरस्त किए जाने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button