ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

पेंटागन का दावा, यूएफओ की मदरशिप से निकलकर छोटे-छोटे यूएफओ पृथ्वी पर आ रहे 

वाशिंगटन । बीते कई सालों से पृथ्वी पर कई देशों के वैज्ञानिक एलियंस की तलाश में लगे हैं। एलियंस यानी जो जीव जो धरती पर नहीं रहते। ये दूसरे ग्रहों में रहते हैं। इसतरह के कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें इन एलियंस की झलक नजर आती है। जिस विमान से ये एलियंस चलते हैं, उस यूएफओ का नाम दिया गया है। इनके भी आसमान में दिखाने के सबूत वाले कई वीडियोज ऑनलाइन मौजूद है। लेकिन अभी तक इसका कोई पक्का सबूत नहीं मिला है। यानी कोई ऐसा ठोस सबूत जिससे पता चले कि ये एलियंस रहते कहां हैं?

जब लॉकडाउन लगा था, तब कई अमेरिकी रिटायर्ड अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की थी कि अमेरिका एलियंस से जुड़ी कई जानकारियां छिपा रहा है। उसपर आरोप लगे थे कि उन्हें एलियंस मिल गए हैं लेकिन वहां दुनिया से इसकी जानाकरी छिपा रहा है। अब नई खबर के मुताबिक, ऐसा कहा जा रहा है कि यूएफओ की मदरशिप यानी यूएफओ के बाप से कई छोटे यूएफओ निकलकर पृथ्वी की तरफ आ रहे हैं। ये ठीक वैसे ही धरती के भ्रमण के लिए निकले हैं जैसे नासा अपने विमान दूसरे ग्रहों पर भेजता है।

पेंटागन के अधिकारीयों ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है।  चेतावनी में कहा गया कि हमारे सौर मंडल में एक एलियन मदरशिप मौजूद हो सकता है। ये ठीक उसी तरह पृथ्वी पर आकर जांच कर रहा है, जैसे हम दूसरे ग्रहों पर जांच के लिए जाते हैं। ऐसी चेतावनी सौर मंडल में अज्ञात विमानों के दिखने और तुरंत गायब हो जाने के बाद जारी की गई है।  वार्निंग दी गई है कि छोटे साथ बड़े यूएफओ भी सौर मंडल में मौजूद है।

उन्होंने बताया कि नासा जैसे दूसरे ग्रहों पर मिशन में अपने विमान भेजती है वैसे ही इन एलियंस ने भी पृथ्वी पर यूएफओ भेजकर जानकारी इक्क्ठा करने का मिशन शुरू किया है। अब लगातार आसमान पर इस लेकर नजर रखी जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इसका सबूत मिल जाएगा।

Related Articles

Back to top button