ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

सीएम गहलोत ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया

जयपुर : महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती (11 अप्रैल) पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अवकाश के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अभी तक फुले जयंती पर ऐच्छिक अवकाश दिया जा रहा था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  ने आमजन की भावना और जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड टीम राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश कुमार सैनी, नागौर परबतसर से लोकेश मालाकार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने सार्वजनिक अवकाश घोषित करने संबंधित मांग की थी।

उल्लेखनीय है कि फुले ने देश से छुआछूत खत्म करने और समाज को सशक्त बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने समाज को कुरीतियों से मुक्त कराने, बालिकाओं और दलितों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने किसानों और मजदूरों के हकों के लिए भी संगठित प्रयास किए।

प्रदेश में अब 30 सार्वजनिक अवकाश
इससे पहले राज्य सरकार ने 28 जनवरी को भगवान श्री देवनारायण जयंती के ऐच्छिक अवकाश को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। इससे अब राज्य में सार्वजनिक अवकाश की संख्या 30 एवं ऐच्छिक अवकाश की संख्या 20 हो गई है।

 

Related Articles

Back to top button