ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

राहुल गांधी पर ठाकुर का तंज, सही मायने में ये दुर्भाग्य है कि वहां सांसद 

नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर बवाल कम होने का नाम नही ले रहा है। भाजपा लोकतंत्र पर उनके बयान को लेकर राहुल गांधी से माफी की मांग कर रही है। यह मुद्दा संसद में भी उठ रहा है। इस बीच फिर से भाजपा ने राहुल से मांफी की मांग की है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जैसा कल कहा (राहुल गांधी ने) की दुर्भाग्य है कि वहां सांसद हैं। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि सही मायने में ये दुर्भाग्य है कि वहां सांसद हैं, क्योंकि जिस सदन का वहां हिस्सा हैं,उस सदन को ही बदनाम करने और उसके बारे में झूठ फैलाने का काम वहां विदेशी धरती पर करते हैं।

ठाकुर ने कहा कि सदन में होते हैं, तब शायद कुछ कर पाएंगे। झूठ बोलना उनकी आदत बन गई है। उन्हें बिना शर्त के माफी मांगनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर देश कह रहे हैं कि आओ और हमारी मातृभूमि पर हस्तक्षेप करो। आज भाजपा का हर कार्यकर्ता संकल्प ले कि हमारी मातृभूमि का अपमान करने वाले कांग्रेस पार्टी के नेता को इस क्षेत्र से बिल्कुल भी समर्थन नहीं मिलेगा। वहीं, राहुल भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दुर्भाग्य की बात यह है कि देश विरोधी गतिविधियों में कांग्रेस पार्टी शामिल हो गई है। जनता द्वारा बार-बार नकार दिए जाने के बाद अब राहुल गांधी इस देशविरोधी टूलकिट का एक स्थायी हिस्सा बन गए हैं।

Related Articles

Back to top button