ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

 मणिपुर में 8 संगठनों के 43 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के समक्ष गत दिवस शनिवार को आयोजित एक समारोह में आठ विभिन्न चरमपंथी संगठनों के 43 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में एक महिला भी शामिल है। कुल 43 में केवाईकेएल के 13 केसीपी के 11 पीएलए-आरपीएफ केसीपी-एन और यूएनएलएफ के 5-5 पीआरईपीएके (पीआरओ) के 2 और पीआरईपीएके और एनएससीएन-यू के एक-एक कैडर शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों ने 19 एके सीरीज की राइफलें पिस्तौलें हथगोले आईईडी और जिंदा गोला-बारूद सहित हथियार और विस्फोटक जमा किए हैं। पुलिस महानिदेशक पी डोंगल ने कहा कि 43 उग्रवादियों के आत्मसमर्पण के साथ ही विभिन्न संगठनों के 644 जीवन की मुख्यधारा में वापस आ गए हैं। आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि हथियार छोड़ने और मुख्यधारा में शामिल होने के इच्छुक लोगों के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार केंद्रीय गृह मंत्रालय की पूर्वोत्तर राज्यों में उग्रवादियों के आत्मसमर्पण-सह-पुनर्वास योजना-2018 के तहत पुनर्वास लाभ प्रदान करेगी। सीएम ने कहा कि एक समृद्ध और शांतिपूर्ण मणिपुर के निर्माण के लिए समाज के सभी वर्गों के बीच एकता और जातीय सद्भाव समय की आवश्यकता है। सुरक्षा बलों और नागरिक समाज के सामूहिक प्रयासों से ड्रग्स के खिलाफ युद्ध मणिपुर को नशामुक्त राज्य बनाने में सफल होगा। उग्रवादियों के आत्मसमर्पण-सह-पुनर्वास के लिए गृह मंत्रालय की संशोधित योजना के तहत आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक उग्रवादी को 4 लाख रुपये का एकमुश्त वित्तीय अनुदान प्रदान किया गया है। राशि को बैंक में उनके नाम पर सावधि जमा के रूप में तीन वर्ष की अवधि के लिए रखा जाएगा। आत्मसमर्पण करने वाला उग्रवादी तीन साल तक पुनर्वास शिविर में रहेंगे।

Related Articles

Back to top button