ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
टेक्नोलॉजी

सिम कार्ड की जरूरत खत्म, अब बिना सिम ही कर पाएंगे बातें

भारत में eSIM का इस्तेमाल काफी ज्यादा किए जाने लगा है। भारत में रेग्यूलर सिम कार्ड की तुलना में eSIM के इस्तेमाल के काफी सारे फायदे हैं। आपको इसके लिए फिजिकल सिम की जरूरत तो होती नहीं है और यह यह फोन में ही एम्बेड हो जाती है।

Airtel, Jio, और VI, हमारे देश के तीन प्रमुख ऑपरेटर, आपको भारत में फिजिकल सिम को eSIM में बदलने की अनुमति देते हैं। हालांकि, eSIM का इस्तेमाल केवल उसी डिवाइस में किया जा सकता है जो eSIM के साथ कंपेटिबल हो। इसलिए, अगर आप अपनी फिजिकल सिम को ई-सिम में बदलना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसका तरीका बता रहे हैं। आज हम आपको टेलिकॉम ऑपरेटर Jio का तरीका बता रहे हैं।

Jio पर eSIM कैसे एक्टिव करें?

सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका डिवाइस Jio eSIM के साथ कंपेटिबल हो। आप इसे आधिकारिक Jio वेबसाइट के जरिए भी चेक कर सकते हैं।फिर सेटिंग ओपन करें औऱ फिर अपना IMEI और EID नंबर चेक करने के लिए अबाउट पर टैप करें।अब एक एक्टिव Jio सिम वाले अपने Android डिवाइस से GETESIM 32 अंकों का EID 15 अंकों का IMEI 199 पर एसएमएस भेजें।

आपको 19 अंकों का eSIM नंबर और आपका eSIM प्रोफाइल कॉन्फिगरेशन डिटेल्स रिसीव होंगी।अब फिर से 199 पर एक एसएमएस करना होगा। ये मैसेज होगा- SIMCHG 19 अंक eSIM नंबर यह आपको 2 घंटे के बाद eSIM प्रोसेसिंग के बारे में अपडेट मिलेगा।मैसेज मिलने के बाद 183 पर ‘1’ भेजकर इसकी पुष्टि करें।अब आपको अपने Jio नंबर पर एक कॉल आएगी जो आपसे अपना 19 अंकों का eSIM नंबर शेयर करने के लिए कहा जाएगा।इसके बाद आपको तुरंत ही अपने नए eSIM की पुष्टि के लिए एक कंफर्मेशन मैसेज मिलेगा।

 

Related Articles

Back to top button