ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

ग्वालियर कलेक्टर ने लाडली बहना योजना के सभी अधिकारियों को कार्य बांटे

ग्वालियर। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना तालाब सभी पात्र महिलाओं तक पहुंचाने के लिए कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को टारगेट बांट दिए हैं। उन्होंने कहा कि, सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी कम से कम पाँच महिलाओं के ई-केवायसी अर्थात समग्र आईडी, आधार व मोबाइल फोन नंबर का मिलान कराएँ। साथ ही जिन महिलाओं के बैंक खाते नहीं है उन्हें बैंक अकाउंट खुलवाने में भी मदद करें। कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने गुरूवार को जिला पंचायत के सभागार में आयोजित हुई विभिन्न विभागों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर श्री सिंह ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे अपने आपको केवल विभागीय योजनाओं से सीमित न रखकर सामाजिक सरोकारों एवं जनहित के कार्यक्रमों से भी जोड़ें। उन्होंने कहा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” से महिलाओं को लाभान्वित कराने में आप सब भी सहभागी बनें। बैठकों में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने इस पुनीत कार्य में सहयोग का संकल्प लिया। जिला पंचायत के सभागार में कलेक्टर श्री सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति, छात्रवृत्ति के नोडल अधिकारियों, जिला रोगी कल्याण समिति, जन जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण इत्यादि विभागों की बैठकें लेकर योजनाओं की समीक्षा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button