ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

इंफाल एयरपोर्ट एरिया में दिखा UFO, तीन घंटे तक उड़ान सेवाएं रही निलंबित

इंफालः मणिपुर के इंफाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार दोपहर को एक अज्ञात उड़ती वस्तु (यूएफओ) दिखने के कारण सामान्य उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दो उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया और तीन अन्य ने देरी से उड़ान भरी। सेवाएं करीब तीन घंटे बाद सामान्य हो सकीं।

हवाई अड्डे के निदेशक चिपेम्मी कीशिंग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘इम्फाल नियंत्रित हवाई क्षेत्र के भीतर एक अज्ञात उड़ती वस्तु देखे जाने के कारण दो उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया है और तीन उड़ानों के प्रस्थान समय में विलंब हुआ है। सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी मिलने के बाद उड़ान संचालन शुरू हुआ।”

हवाई यातायात नियंत्रण(एटीसी) के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें अपराह्न ढाई बजे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से एक संदेश मिला, जिसमें बताया गया कि हवाई अड्डे के पास एक यूएफओ पाया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘शाम चार बजे तक यूएफओ नग्न आंखों से हवाई क्षेत्र के पश्चिम की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा था।”

जिन उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया, उनमें कोलकाता से इंडिगो की एक उड़ान भी शामिल थी, जिसे शुरू में ‘‘ओवरहेड होल्ड करने” का निर्देश दिया गया था और 25 मिनट के बाद इसे गुवाहाटी की ओर मोड़ दिया गया। पहले से ही उड़ान भर चुके किसी विमान को एक निर्दिष्ट हवाई क्षेत्र में रखते हुए विलंबित करने के लिए ‘‘ओवरहेड होल्ड करने”का निर्देश दिया जाता है। देरी से उड़ान भरने वाले विमान करीब तीन घंटे देरी से मंजूरी मिलने के बाद इम्फाल हवाईअड्डे से रवाना हुईं। अधिकारी ने बताया कि शिलांग स्थित भारतीय वायु सेना की पूर्वी कमान को घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई है। मणिपुर की सीमा नगालैंड, मिजोरम और असम से लगती है। इसके अलावा यह पूर्व में म्यांमा के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है।

Related Articles

Back to top button