ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
दिल्ली NCR

फ्लाइट में महिला सहयात्रियों से हो रही बदसलूकी रोकने के लिए उठाएं ये कदम

दिल्ली| दिल्ली महिला आयोग ने दिशानिर्देशों में होने वाले संशोधनों पर विस्तृत सिफारिशों का मसौदा तैयार किया है, जिससे फ्लाइट्स और एयरपोर्ट पर यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के मामलों से निपटा जा सके।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने डीजीसीए को खत लिखते हुए विमानों में महिला सहयात्रियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और पेशाब करने जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सुझाव दिए हैं।

स्वाति मालीवाल ने खत शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘नशे की हालत में फ्लाइट में यात्रियों द्वारा महिला सहयात्री पर Urinate करने और ऐसी कई और घटनाओं की रोकथाम के लिए दिल्ली महिला आयोग ने DGCA को अहम सुझाव भेजे हैं।’

दिल्ली महिला आयोग ने अलग एक्शन प्लान बना रखे हैं। नीचे विस्तार से पढ़ें आयोग ने दिए क्या-क्या सुझाव…

शराब के नशे में धुत यात्रियों के लिए

जो यात्री ज्यादा नशे में हो उसे फ्लाइट पर चढ़ने से रोका जाए।
अगर यात्री यात्रा के दौरान ज्यादा शराब पी ले तो उसे संभालने के लिए एक विस्तृत नियम बने।
उड़ान के दौरान शराब के सेवन की सीमा निर्धारित की जाए।
सभी विमानों में सीसीटीवी लगाने, गुप्त उपकरणों के इस्तेमाल, अलार्म की सुविधा का भी परामर्श दिया गया है।

Related Articles

Back to top button