ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
उत्तरप्रदेश

साबरमती जेल से पूछताछ के लिए अतीक अहमद को लाया जाएगा प्रयागराज, जानें कब की है तैयारी

माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद (Atique Ahmed) इस वक्त अहमदाबाद की साबरमती जेल (Sabarmati Central Jail) में बंद है। जल्द ही अतीक अहमद को उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए साबरमती जेल से प्रयागराज (Prayagraj) लाया जाएगा।
अतीक को लाने के लिए होली के तुरंत बाद यूपी पुलिस द्वारा कागजी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। बता दें, अतीक को उमेश पाल और दो गनर की हत्या के मामले में मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है।

अतीक अहमद को अगले हफ्ते अहमदाबाद की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जाएगा। इस बाबत एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हम जल्द ही गुजरात में जेल को वारंट बी (प्रोडक्शन वारंट) के लिए आवेदन करेंगे।’ हम यूपी में उसके खिलाफ मामले में तेजी लाने के लिए काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतीक को जून 2019 में साबरमती जेल शिफ्ट किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने 22 अप्रैल, 2019 को आदेश दिया था कि अतीक को देवरिया जेल से गुजरात में उच्च सुरक्षा वाली जेल में शिफ्ट किया जाए।

अतीक पर रियल एस्टेट व्यवसायी मोहित जायसवाल के अपहरण और हमले की साजिश रचने का आरोप था। 28 दिसंबर, 2018 को रियल एस्टेट व्यासयी मोहित जायसवाल ने एफआईआर कराई थी कि उनका लखनऊ से अपहरण किया गया और एक जेल ले जाया गया, जहां अतीक और उसके गुर्गों ने उन पर हमला किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि अपना व्यवसाय उन्हें सौंपने के लिए मजबूर किया। घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जेल में हुई।

बाद में यह मामला सीबीआई को सौंपा गया, जिसने 31 दिसम्बर 2020 को मामले में आरोपपत्र दायर किया और अतीक तथा उसके पुत्र और अन्यों को दोषी करार दिया था। तो वहीं, अतीक पर 100 से अधिक केस हैं। अभी तक किसी भी केस में सजा नहीं सुनाई गई है।

Related Articles

Back to top button