ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

कलयुगी पिता ने विवाहिता बेटी को दी खौफनाक मौत, हत्या करने के बाद शव को पेट्रोल से जलाया

जयपुरः राजस्थान में पाली जिले सीरियारी थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक पिता ने अपनी विवाहिता बेटी की कथित रूप से गला काटकर हत्या करने के बाद शव पर पेट्रोल छिडकर आग लगा दी। थानाधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कादू गांव के शिवलाल मेघवाल ने मंगलवार दोपहर को अपनी बडी बेटी निरमा (32) की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी और शव पर पेट्रोल छिडकर आग लगा दी। उन्होंने बताया कि छोटी बेटी द्वारा अपनी बडी बहन के बारे में पूछने पर आरोपी फरार हो गया और फिर ग्रामीणों ने अधजला शव देखकर पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है एवं बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

थानाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपी पत्नी और बच्चों से अनबन रहने के कारण पिछले 12 साल से पाली में अकेला रहता था तथा पत्नी और बच्चे गुजरात में रहते थे। उन्होंने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी का मानना था कि उसके परिवार में बडी बेटी मृतका निरमा के कारण अनबन रहती है, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि निरमा किसी शादी समारोह में भाग लेने के लिए कल ही पाली के ईसाली गांव आई थी और आरोपी पिता उसके और उसकी छोटी बहन को अपने बेटे के लिए लडकी देखने के लिए बाइक पर लेकर गया था।

सिंह बताया कि छोटी बेटी को घटना स्थल से पहले उतार कर वह निरमा को आगे ले गया और वाददात को अंजाम देकर छोटी बेटी के पास लौटा लेकिन जब छोटी बेटी ने जब पिता के हाथ में खून देखा तो उसने हल्ला मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। उन्होंने बताया कि छोटी बहन की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button