ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
दिल्ली NCR

टोल प्लाजा को पार करने के दौरान बस हुई अनियंत्रित, सुरक्षाकर्मी को रौंदा; CCTV में कैद हुई घटना

थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत लुहारली टोल पर  एक मिनी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लाइन में जा पंहुची और सुरक्षाकर्मी को कुचल दिया।

ग्रेटर नोएडा के दादरी में स्थित लुहार्ली टोल प्लाजा पर एक मिनी बस अनियंत्रित होकर दूसरी लाइन में चली गई। जहां बस ने एक सुरक्षाकर्मी को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

पुलिस के मुताबिक, थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत लुहारली टोल पर  एक मिनी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लाइन में जा पंहुची और सुरक्षाकर्मी को कुचल दिया। मृतक की पहचान छोटे लाल पुत्र अंतराम निवासी खरगुड़ा थाना अहमदगढ़ जनपद बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल व मिनी बस ड्राइवर को भी घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान सुरक्षा कर्मी छोटे लाल की मौत हो गई। शव का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्रवाई की गई। प्रकरण में अभियोग पंजीकृत है। ड्राइवर को हिरासत में लेते हुए बस को कब्जे में ले लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button