ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शराब कारोबारी गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अमनदीप ढाल को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को ईडी के अधिकारियों ने बताया कि शराब नीति घोटाले में चल रही जांच के तहत व्यवसायी की गिरफ्तारी हुई है।

ढाल को बुधवार की रात को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत पूछताछ के बाद हिरासत में लिया है। गुरुवार को उन्हें दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा, जहां ईडी उनकी हिरासत मांगेगी।

सीबीआई के अनुसार, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी विजय नायर, मनोज राय, अमनदीप ढल और समीर महंदरू वर्ष 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति बनाने और लागू करने में सक्रिय रूप से शामिल थे। आबकारी नीति में सीबीआई जांच के बाद मनी लॉन्डिंग का मामला सामने आने के बाद ईडी भी जांच में जुट गई।

अब तक, ईडी ने इस मामले में दो चार्जशीट या अभियोजन पक्ष की शिकायतें दायर की हैं और ढल सहित कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। आबकारी नीति को पिछले साल अगस्त में खत्म कर दिया गया था। फिर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सरकारी अधिकारियों, नौकरशाहों और शराब व्यापारियों द्वारा की गई कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच के लिए सीबीआई से सिफारिश की थी।

 

Related Articles

Back to top button